यूपी के सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर की पार्टी का बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक किया है। इसमें उनकी पार्टी के खाते में करीब ढाई करोड़ रुपए जमा हैं। रोहिणी ने दैनिक भास्कर को बताया कि अप्रैल माह में ही पार्टी फंड में ढाई करोड़ रुपए थे। पार्टी को कई लोग चंदा देते हैं। कई लोग नकद में भी चंदा देते हैं, लेकिन इन पैसों से चंद्रशेखर और उसकी पार्टी ने हमारे समाज के कितने लोगों का भला किया। कितने लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक पिछड़ापन दूर करने के लिए क्या कदम उठाए। चंद्रशेखर आजाद को अपनी ही पार्टी के लोगों को जवाब देना चाहिए। हमारी पार्टी को लोग 20, 30, 40 रुपए भी डोनेट कर रहे हैं। इससे समझ सकते हैं कि इस वर्ग के लोग कितने गरीब और पिछड़े हैं। फिर भी आजाद पार्टी के लिए चंदा दे रहे हैं। इस चंदे का क्या उपयोग किया जा रहा है, ये पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को सबके सामने रखना चाहिए। ताकि लोगों को भी पता चले कि उनका पैसा कहां जा रहा है। रोहिणी ने आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अकाउंट का जो पेज शेयर किया है वह अकाउंट गुरुग्राम में है। इसमें पार्टी का पता सी ब्लॉक गोकुलपुर, दिल्ली कैंटोनमेंट लिखा है। 2.49 करोड़ बैंक बैलेंस, अप्रैल में 12 लाख आए
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर जो पेज शेयर किया है, उसमें पार्टी के अकाउंट में अप्रैल की शुरुआत में 2.49 करोड़ बैंक बैलेंस था। इसमें 4 और 5 अप्रैल को 22 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए निकाले गए। जबकि 4 अप्रैल को ही 10 लाख रुपए जमा किए गए। 2 से 5 अप्रैल के बीच आरटीजीएस, यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए पार्टी के अकाउंट में 19, 20, 500, 900 रुपए कई बार ट्रांसफर किए गए। ये सभी अलग-अलग लोगों ने जमा किए हैं। चंद्रशेखर को मिले टाइप 8 बंगले पर भी सवाल उठाए
चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी ने कहा कि चंद्रशेखर पहली बार सांसद बना है, वो भी निर्दलीय पार्टी से। लेकिन इसे टाइप 8 बंगला दिया गया है। चंद्रशेखर पर भाजपा मेहरबान है। वह गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। डॉ. रोहिणी ने बताया कि एक साल पहले 20 दिसंबर को चंद्रशेखर को लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव धीरज कुमार ने यह अलॉटमेंट जारी किया था। इस बंगले का सालभर से क्या उपयोग किया जा रहा है, चंद्रशेखर को यह भी पार्टी को बताना चाहिए। इसमें कौन लोग आकर ठहरते हैं, पार्टी या समाज के कितने लोगों को यहां आकर मदद मिली है, यह भी खुलासा करना चाहिए। यह बंगला कहीं अय्याशी का अड्डा तो बनकर नहीं रह गया है, पार्टी और समाज के लोगों को अपने सांसद से पूछना चाहिए। इसके साथ ही रोहिणी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा – विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता का सुख भोगने वालों को दलाल कहा जाता है। सत्ता से लड़ने वालों को जेल, ED के छापे और संघर्ष नसीब होता है ना कि टाइप 8 बंगला, करोड़ों की फंडिंग और Y+सुरक्षा। चुनौती देने के बाद रैली में नहीं पहुंची थी रोहिणी
करीब 15 दिन पहले डॉक्टर रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद को चैलेंज कर मुजफ्फरनगर में आयोजित उनकी रैली में शामिल होने की चुनौती दी थी। लेकिन रोहणी फिर रैली में नहीं पहुंचीं। रोहिणी ने रैली के एक दिन पहले X पर लिखा था- अब मैं भी रैली में शामिल हो रही हूं। जो होगा देखा जाएगा। चंद्रशेखर खुद मुझे सुरक्षा देंगे, क्योंकि मुझे खरोंच भी आई तो वे जेल जाएंगे। डॉ. रोहिणी घावरी के इस ऐलान के बाद रैली में हंगामा होने की उम्मीद थी। रोहिणी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया था। हालांकि रोहिणी नहीं आईं। सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद चल रहा है। रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, शादीशुदा होने की बात छिपाने, फ्रॉड केस करके करियर बर्बाद करने, सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यह खबर भी पढ़ें… चंद्रशेखर की रैली में क्यों नहीं पहुंचीं एक्स गर्लफ्रेंड घावरी? यूपी की नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने संविधान दिवस पर विधानसभा चुनाव- 2027 का आगाज कर दिया। उन्होंने मुजफ्फरनगर में रैली की। इसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड डॉक्टर रोहिणी घावरी ने X पोस्ट के जरिए शामिल होने का दावा किया था। हालांकि वह इस सभा में नहीं पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/AgnbDqE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply