रोहतास में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। शुक्रवार को देर तक धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। इस कड़ाके की ठंड का सर्वाधिक असर गरीब, असहाय और खुले में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। रात के समय तापमान में और गिरावट आने से ऑटो व रिक्शा चालकों सहित सड़क किनारे जीवन यापन करने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त गर्म कपड़ों और अलाव के अभाव में खुले में रात बिताना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। लकड़ी काटकर आग जला रहे लोग हालांकि, भीषण ठंड के बावजूद सासाराम नगर निगम द्वारा अब तक ठंड से बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग मजबूरन आपसी सहयोग से लकड़ी, गत्ते और कागज जुटाकर अलाव जला रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते अलाव, कंबल और अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था नहीं की, तो गरीब तबके की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठंड से राहत के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
https://ift.tt/Q1ELHXD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply