DniNews.Live

रोडवेज बस ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला:मुरादाबाद में फव्वारा चौक के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर

मुरादाबाद में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मुरादाबाद के ज़िला अस्पताल में चल रहा है।
घटना सोमवार देर रात सिविल लाइंस थाना इलाके के फव्वारा चौक के पास की है। मृतक की पहचान फरदीन हुसैन निवासी ईदगाह, थाना गलशहीद के रूप में हुई है। वह पेशे से पॉलिश कारीगर था। वहीं घायल युवक मुकर्रम (निवासी मकबरा, थाना कटघर) है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक ईद की छुट्टी पर हर्बल पार्क घूमने गए थे। पाकबड़ा में वो किसी रिश्तेदारी में भी पहुंचे थे। देर रात वो अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फव्वारा चौक के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फरदीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बस व चालक की तलाश की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *