DniNews.Live

रोडवेज चालक से मारपीट, स्कॉर्पियो सीज:मऊ में पास न मिलने पर हुआ विवाद, लगा जाम, पुलिस कर रही पुछताछ

मऊ जिले के कोपागंज नगर पंचायत के कसारा मोड़ पर मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार सवार कुछ लोगों ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी। यह घटना पास न मिलने के कारण हुई। घायल चालक घूरा खान ने कोपागंज थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। घूरा खान दोहरीघाट डिपो की बस लेकर मऊ जा रहे थे। फोरलेन से उतरने के बाद सड़क पतली हो जाती है, जिसके चलते बड़े वाहनों को आगे निकलने के लिए छोटे वाहनों को पास देना पड़ता है। कार सवार युवक पीछे से लगातार हॉर्न बजाकर पास मांग रहे थे, लेकिन आगे वाहनों की भीड़ और आवागमन के कारण बस चालक उन्हें रास्ता नहीं दे पाया। कसारा मोड़ पर पहुंचते ही कार सवार युवकों ने बस रुकवाई और चालक घूरा खान को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बस का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और हमलावर युवक मौके से भाग गए। चालक बस लेकर कोपागंज थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है। स्कॉर्पियो सवार कुछ व्यक्तियों ने रोडवेज चालक को साइड न देने की मामूली बात पर पीटा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया है और हमलावरों की निरोधात्मक गिरफ्तारी की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *