DniNews.Live

रोजगार मेले में 600 से अधिक लोगों को मिली नौकरी:1500 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू, 20 से अधिक कंपनियां आईं

औरैया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया।इस रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी लिमिटेड, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एएस वर्ल्ड ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, लोहिया कॉर्प, रक्षा सुरक्षा, प्रथम फाउंडेशन, टीसीएलपी ग्रुप, वर्धमान टेक्सटाइल्स, ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियाँ शामिल थीं। मेले में लगभग 1500 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और बी.टेक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 600 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए। सदर विधायक श्रीमती गुड़िया ने अपने संबोधन में युवाओं को इस प्रकार के रोजगार मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी सहित संबंधित अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *