DniNews.Live

रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थियों को मिले जॉब ऑफर:हरदोई में लगा एक दिवसीय मेला, 7 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

हरदोई में गुरुवार को गांधी भवन में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस मेले में सात कंपनियों ने 112 अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर लेटर दिए। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘श्रम एवं सेवायोजन’ थीम के तहत किया गया। मेले में कुल 221 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न क्षेत्रों की सात कंपनियों ने साक्षात्कार लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को अपनी कंपनी, कार्य और वेतन-भत्तों की जानकारी दी। साक्षात्कार के बाद 112 अभ्यर्थियों को चयनित कर ऑफर लेटर दिए गए।
रोजगार मेले के साथ ही सहायक श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा एक संयुक्त शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत 21 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और डमी चेक वितरित किए गए। इनमें मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना और निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग की ओर से तनिष्क थिएटर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह, सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम, आईटीआई प्रधानाचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव और जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *