DniNews.Live

रेल मंत्री ने रवि किशन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर:अब दादर-गोरखपुर रूट की ट्रेन रेगुलर चलेगी, यात्रियों को मिलेंगे लाभ


                 रेल मंत्री ने रवि किशन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर:अब दादर-गोरखपुर रूट की ट्रेन रेगुलर चलेगी, यात्रियों को मिलेंगे लाभ

रेल मंत्री ने रवि किशन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर:अब दादर-गोरखपुर रूट की ट्रेन रेगुलर चलेगी, यात्रियों को मिलेंगे लाभ

पूर्वांचल और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दादर-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी रूप से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है। इससे अब यात्रियों को बार-बार अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और सफर ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन संख्या 01027/01028 को नियमित संचालन की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 11047/11048 नंबर से दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इस फैसले की आधिकारिक जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को भेजे गए पत्र में दी है। सांसद रवि किशन ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूर्वांचल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उनका कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दादर-गोरखपुर रूट पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, व्यापारी, छात्र और अन्य यात्री सफर करते हैं। पहले यह ट्रेन स्पेशल होने के कारण इसकी उपलब्धता सीमित रहती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब इसे नियमित एक्सप्रेस बना दिए जाने से यात्रा ज्यादा आसान और भरोसेमंद हो जाएगी। मुख्य बातें:
▪ स्पेशल ट्रेन 01027/01028 अब नियमित एक्सप्रेस बनी
▪ नया नंबर 11047/11048 दादर–गोरखपुर एक्सप्रेस
▪ रेल मंत्री के पत्र से हुई आधिकारिक पुष्टि
▪ लाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा रवि किशन ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को कई बार रेल मंत्रालय के सामने उठाया था और लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयास और केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब यह सुविधा लोगों को मिल सकेगी। रेल मंत्रालय ने अपने पत्र में साफ किया है कि यह फैसला जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिल सकें। इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी और समय के साथ-साथ खर्च की भी बचत होगी। सांसद ने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार काम करते रहेंगे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *