DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेलवे स्टेशन पर गूंजे छठ गीत, यात्रियों में उत्साह

बक्सर | लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को एक अनूठा अनुभव देने की पहल की है। पहली बार पटना डीडीयू रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण शुरू किया गया है। पटना, दानापुर, आरा, डुमरांव और रघुनाथपुर जैसे स्टेशनों पर यह प्रयोग लागू किया गया है। बक्सर रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की घोषणाओं के साथ-साथ छठ के लोकप्रिय गीत गूंज रहे हैं। श्रद्धा सिन्हा के मशहूर गीत “काँचही बांस के बहांगिया, बहंगी लचकत जाए” की मधुर धुनों ने यात्रियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह ला दिया है। इस पहल के माध्यम से दूर-दराज से लौट रहे यात्रियों को अपनी संस्कृति और घर की याद ताजा हो रही है। रेलवे ने स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली में पारंपरिक छठ गीतों को शामिल कर सांस्कृतिक महत्व को जीवंत किया है।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *