रेलवे बैरियर से टकराया लोडर, 2KM लंबी जीटी रोड जाम:गुमटी क्रॉसिंग पर हुई घटना 30 मिनट के बाद खुला बैरियर
![]()
रेलवे बैरियर से टकराया लोडर, 2KM लंबी जीटी रोड जाम:गुमटी क्रॉसिंग पर हुई घटना 30 मिनट के बाद खुला बैरियर
गुमटी नंबर 5 रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को दोपहर 3:25 पर बैरियर एक लोडर से टकरा गया। घटना में बैरियर टेढ़ा हो गया और जीटी रोड से गुमटी की ओर जाने वाला यातायात थम गया। देखते ही देखते जीटी रोड पर करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जीटी रोड से गुमटी की ओर जाने वाले वाहन जीटी रोड पर खड़े हो गए। इस दौरान ट्रेनों को मैनुअल बैरियर लगाकर पर कराया गया। बैरियर बंद होते समय आ रहा था लोडर
बताया जा रहा है कि बैरियर बंद करने के दौरान लोडर चालक द्वारा अंदर आने जल्दी में लोडर से बैरियर के लड़ने के दौरान यह घटना हुई। घटना की जानकारी पढ़कर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और बैरियर को अलग किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने लोडर को रोक लिया है और बैरियर को बनाने का कार्य जारी है। कोका-कोला क्रॉसिंग से निकले वाहन
जीटी रोड से गुमटी की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने के चलते कुछ वाहन कोकाकोला क्रॉसिंग से अंदर की ओर आए। इससे गुमटी की गलियों में भी ट्रैफिक का लोड बढ़ा और जाम जैसी स्थिति बन गई।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
