DniNews.Live

रेलवे पटरी पर रील बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार:शाहजहांपुर स्टेशन पर दूसरी रील बनाने आया था, शांति भंग में चालान

शाहजहांपुर में रेलवे पटरी के बीच रील बनाने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद गिरी को शांति भंग के आरोप में चालान किया गया। वह पहले भी पटरी पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका था। दरअसल, 29 मार्च को प्रमोद गिरी ने अपने एक साथी के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी के बीच चलते हुए एक रील बनाई थी। इस रील को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और रील बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसी दौरान युवक का एक और वीडियो प्लेटफॉर्म पर ‘शाहजहांपुर’ लिखे बोर्ड पर बनाते हुए वायरल हुआ, जिससे उसकी पहचान हुई। जीआरपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कांट थाना क्षेत्र के कमल नैनपुर निवासी 35 वर्षीय प्रमोद गिरी के रूप में हुई। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी को पता चला कि आरोपी प्रमोद गिरी फिर से स्टेशन पर वीडियो बनाने आया है। जीआरपी ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह सिर्फ रील बनाता है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया था, युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया और शांति भंग में चालान किया गया है। बता दें कि करीब एक साल पहले तीन युवकों ने कबूतर के साथ रेलवे ट्रैक के बीच में रील बनाई थी। कुछ दिन पहले एक नाबालिग ने स्केटिंग करते हुए बंद रेलवे क्रासिंग को पार किया था। जीआरपी ने इसमे कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद भी लोग बाज नही आ रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *