DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेप का आरोपी लखीसराय से अरेस्ट:शेखपुरा में महिला के किराए के मकान में घुसकर किया था दुष्कर्म

शेखपुरा पुलिस ने 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ छोटू कुमार को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को शेखपुरा लाए जाने के बाद पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि यह घटना गत 18 दिसंबर की रात हुई थी। गिरफ्तार युवक ने शेखपुरा शहर के एक मोहल्ले में स्थित महिला के किराए के मकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जबरन यौन संबंध बनाए थे। पीड़िता, जो तीन बच्चों की मां है, ने इस संबंध में स्थानीय महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अभिषेक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए दोस्तों के पास चला गया था रांची थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद अभिषेक गिरफ्तारी के डर से रांची स्थित अपने दोस्तों के पास चला गया था। सोमवार को वह रांची से अपने लखीसराय जिले स्थित घर लौटा। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय महिला थाना पुलिस ने हलसी थाना पुलिस के सहयोग से लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव में छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पीड़िता का मायका इसी जिले के करंडे थाना क्षेत्र में है, जबकि उसका ससुराल पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र में है। उसके पति तीन महीने पहले मजदूरी के लिए तमिलनाडु गए थे, जिसके बाद वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ शेखपुरा शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी दूर के रिश्तेदार में आता है।


https://ift.tt/cV8vkWx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *