पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये एक डरी हुई सरकार की पहचान है। सरकार अपने आलोचकों से डर रही है और उन्हें महत्वपूर्ण डिप्लोमैटिक बैठकों से दूर रखा जा रहा है। 12 सालों में भारत में लोकतांत्रिक संवाद कमजोर हुआ है और विपक्ष को बराबरी का अवसर दिया जाना चाहिए। विपक्षी दलों के नेताओं को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने नहीं देना एक गलत और अनुचित परंपरा है। पहले प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे नेता विपक्ष को भी महत्व देते थे। अटल बिहारी वाजपेयी को तो विदेश प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष बनाकर भेजा गया था। रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों से चली आ रही मित्रता इस यात्रा से और मजबूत होगी। पुतिन की इस यात्रा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकल सकता है। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है और भारत में गोलीबारी कराने में उसकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या रूस पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई बंद करेगा। वैश्विक शांति की दिशा में बड़ा कदम पप्पू यादव ने कहा कि भारत इस मुद्दे को वैश्विक मंच पर मजबूती से उठा सकता है और रूस से मजबूत कूटनीतिक पहल की उम्मीद की जानी चाहिए। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई वर्षों से चल रहे युद्ध ने दुनिया को अस्थिर किया है। ऐसे में अगर भारत मध्यस्थ की भूमिका निभाए तो यह वैश्विक शांति की दिशा में बड़ा कदम होगा। पुतिन की भारत यात्रा से यह संभावना और मजबूत हुई है कि भारत किसी समाधान की दिशा में भूमिका निभा सकता है। रूस भारत का एक बड़ा ऊर्जा आपूर्तिकर्ता है। इसलिए आम जनता की ओर से यह उम्मीद स्वाभाविक है कि पुतिन की यात्रा के बाद तेल और गैस के दामों में कमी देखने को मिले। भारत अगर रूस के साथ और बेहतर समझौते कर पाता है तो ऊर्जा क्षेत्र में राहत मिल सकती है। सख्त कार्रवाई की मांग पप्पू यादव ने एक सवाल पर कहा कि भाजपा के एक विधायक ने महिलाओं का अपमान किया है। विवादित टिप्पणी शर्मनाक है। महिलाओं के बारे में जिस तरह की असंसदीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, वह बेहद घिनौना है। ऐसे विधायक को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। सार्वजनिक रूप से देश की सभी महिलाओं से माफी मांगना चाहिए। इस तरह की मानसिकता समाज और राजनीति दोनों के लिए खतरनाक है। ऐसे बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
https://ift.tt/5Kr29fR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply