भास्कर न्यूज | बक्सर रविवार को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में रुद्र गुरुकुल समूह एवं स्काउट एंड गाइड के युवा स्वयंसेवियों द्वारा नाथ बाबा घाट, गंगा नदी के तट पर फैले कचरे की सफाई कर गंगा स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया गया। यह अभियान केवल एक सफाई कार्य नहीं था, बल्कि समाज को यह याद दिलाने का प्रयास था कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी जीवनरेखा, संस्कृति और सभ्यता की आधारशिला है। गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। यह करोड़ों लोगों को पेयजल, सिंचाई, आजीविका और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है। गंगा का जल न केवल मानव जीवन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह एक विशाल जैव तंत्र (इकोसिस्टम) को भी संजीवनी देता है। इसमें रहने वाले असंख्य जलचर जीव, पक्षी, वनस्पतियाँ और सूक्ष्म जीव प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हैं। जब गंगा प्रदूषित होती है, तो इसका सीधा प्रभाव इस पूरे जैव तंत्र पर पड़ता है, जिसका परिणाम अंततः मानव जीवन को भी भुगतना पड़ता है। आज प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और लापरवाही के कारण नदियाँ प्रदूषण का शिकार हो रही हैं। गंगा भी इससे अछूती नहीं है।
https://ift.tt/2QGTLfw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply