रुद्रांश सोमवंशी को डीसी ग्लोबल एकेडमी कप में बेस्ट बैटर:दिल्ली कैपिटल द्वारा आयोजित मैच में किया शानदार प्रदर्शन
![]()
रुद्रांश सोमवंशी को डीसी ग्लोबल एकेडमी कप में बेस्ट बैटर:दिल्ली कैपिटल द्वारा आयोजित मैच में किया शानदार प्रदर्शन
मऊ के युवा क्रिकेटर रुद्रांश सोमवंशी ने सोमवार को आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल द्वारा आयोजित डीसी ग्लोबल एकेडमी कप 2026 के एक मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुकाबले में ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘बेस्ट बैटर’ का खिताब अपने नाम किया। रुद्रांश ने दिल्ली कैपिटल की टीम ‘द स्पोर्ट स्कूल’ की ओर से बतौर कप्तान खेलते हुए 32 गेंदों में 55 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। उनकी कप्तानी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह मुकाबला ‘द स्पोर्ट स्कूल’ और ‘द कांसिएंट स्पोर्ट’ टीम के बीच खेला गया था। ‘द स्पोर्ट स्कूल’ ने ओपनर के रूप में रुद्रांश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में, ‘द कांसिएंट स्पोर्ट’ टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना सकी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रुद्रांश सोमवंशी को मैच के बाद ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘बेस्ट बैटर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके इस प्रदर्शन पर जिला क्रिकेट संघ, लायंस क्लब, केवीए मानवाधिकार फाउंडेशन और कोशिश संस्था सहित कई संगठनों और व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
