जालौन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए जालौन जनपद की रहने वाली दस्यु सुंदरी सपा की पूर्व सांसद रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी में महिला भागीदारी बढ़ाने और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की रणनीति स्पष्ट नजर आ रही है। रुक्मिणी देवी निषाद जालौन के ग्राम शेखपुर गुड्ढा, पुरवा की निवासी हैं और उनका राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव क्षेत्र में लंबे समय से माना जाता रहा है। वह चर्चित दस्यु सुंदरी सपा की पूर्व सांसद फूलन देवी की सबसे बड़ी बहन हैं, जिससे उनकी पहचान और भी मजबूत होती है। उनकी शादी औरैया जनपद के बूढ़ा दाना गांव में हुई है। पारिवारिक रूप से भी वह मजबूत पृष्ठभूमि रखती हैं, उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वर्तमान में वह अपने गांव के साथ-साथ ग्वालियर में भी समय बिताती हैं, जहां उनका बड़ा बेटा मथुरा मध्य प्रदेश के ग्वालियर ने पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। अन्य बेटों के नाम संतोष और छुन्ना बताए जाते हैं। रुक्मिणी देवी की खास बात यह है कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ाव बनाए रखा है और लगातार संगठन के लिए सक्रिय रही हैं। बताया जाता है कि हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एक स्कॉर्पियो कार भी उपलब्ध कराया था, जो उनके प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह नियुक्ति सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने कालपी सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ा था और करीब 2300 वोटों के अंतर से दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि सपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। ऐसे में निषाद समाज का प्रभाव क्षेत्र में अहम माना जाता है।

Leave a Reply