DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रिविलगंज में जीरो डेज नेचुरल फार्मिंग का बीएओ ने किया स्थल निरीक्षण

सिटी रिपोर्टर| रिविलगंज प्रखंड के टेकनिवास पंचायत में बुधवार को जीरो डेज नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक खेती से जुड़ी गतिविधियों का प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) सुनील कुमार सिंह द्वारा सफल स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों का गहन अवलोकन किया गया। बीएओ ने खेतों में बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, मल्चिंग, प्राकृतिक कीट प्रबंधन, फसलों की वर्तमान स्थिति एवं किसानों की सहभागिता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पाया कि किसान स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खेती की लागत कम करने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर बीएओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। उन्होंने किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह पद्धति न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि भूमि की दीर्घकालिक उत्पादकता बनाए रखने में भी सहायक है। उन्होंने संबंधित कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि जीरो डेज नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही गतिविधियों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसानों को सतत तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित हों।


https://ift.tt/1kDj7Bm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *