DniNews.Live

रितेश कुमार हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने:नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, अन्य पदाधिकारी भी चुने गए

हापुड़ में टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (2026-2027) का गठन किया गया है। बुधवार को रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में हुए चुनाव में रितेश कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवनियुक्त कमेटी का हुआ स्वागत चुनाव अधिकारियों महेश चंद और गौरव गर्ग ने बताया कि अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संजीव त्यागी को सचिव, रूपक शर्मा को उपाध्यक्ष और जितेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। राहुल कुमार, अर्जुन त्यागी और रजत कृष्ण गर्ग सहसचिव बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनीष कुमार रॉय, हर्ष शर्मा, अमित गर्ग, मुनेंद्र कुमार और राहुल सैनी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं के हित में करेंगे कार्य नवनियुक्त अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि वे एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने उन सभी साथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। रितेश कुमार ने कहा कि उनका प्रयास टैक्स बार एसोसिएशन को मजबूत बनाना और अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *