अलीगढ़ के भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए पिछला कुछ समय भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक तरफ जहां उन्होंने अपने करियर की दो सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, वहीं दूसरी तरफ इन खुशियों को साझा करने के लिए उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। रिंकू को उत्तर प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) नियुक्त किया है। साथ ही आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए टीम का उप-कप्तान बनाया है। उधर, एक वायरल वीडियो में रिंकू सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभारी प्रकट करते हुए जल्द ही नियुक्तिपत्र और आशीर्वाद लेने की बात कही है। पिता का सपना हुआ पूरा रिंकू सिंह के घर में इस वक्त दोहरी खुशी का माहौल है, लेकिन यह खुशी अधूरी सी है। हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया था। रिंकू के कोच मसदउज्जफर अमीनी ने कहा कि रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स का उप कप्तान बनाया है। वहीं, योगी सरकार ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी नियुक्त किया है। आज परिवार बहुत खुश है, लेकिन पिता की कमी खल रही है। अगर वे आज जीवित होते, तो अपने बेटे को इस मुकाम पर देख उनकी खुशी का ठिकाना न होता। उनका सपना था कि बेटे को सरकारी नौकरी भी मिले। यह भगवान की मर्जी है, लेकिन रिंकू ने अलीगढ़ और पूरे देश का मान बढ़ाया है। योगी सरकार ने दिया बड़ा सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिंकू सिंह की खेल प्रतिभा और एशियन गेम्स में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी किया है। कोच का कहना है कि इस नियुक्ति से अलीगढ़ जैसे शहरों से आने वाले बच्चों को नई उम्मीद मिलेगी। बहन नेहा ने कहा घर में आई पहली सरकारी नौकरी रिंकू की बहन नेहा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि घर में भाई की सरकारी नौकरी लगने से सब बहुत खुश हैं। मम्मी की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। भैया को आगे बढ़ता देखना बहुत सुकून देता है। हालांकि कोलकाता में चल रहे कैंप की वजह से रिंकू शायद खुद लखनऊ जाकर नियुक्ति पत्र न ले पाएं, लेकिन उनकी इस कामयाबी ने पूरे यूपी को गौरवान्वित किया है। जूनियर से लीडर तक का सफर पिछले 6-7 सालों से KKR का हिस्सा रहे रिंकू सिंह अब सिर्फ एक फिनिशर नहीं, बल्कि टीम के रणनीतिकार भी होंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें उप-कप्तान बनाकर उनकी सीनियरिटी और प्रदर्शन पर मुहर लगा दी है। कोच मसदउज्जफर अमीनी कहते हैं कि रिंकू अब सीनियर हो गए हैं और वह इस जिम्मेदारी के हकदार थे।

Leave a Reply