Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामले की चैंबर में हुई सुनवाई:लखनऊ हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को, भाजपा कार्यकर्ता ने दाखिल की है याचिका

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सोमवार को राहुल गांधी के नागरिकता विवाद मामले में सुनवाई हुई। न्यायालय ने अपने पूर्व के आदेश के अनुसार, मामले की सुनवाई खुली अदालत के बजाय न्यायमूर्ति के चैंबर में की। अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की गई है। यह याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने दाखिल की है। याचिकाकर्ता ने लखनऊ की विशेष एमपी/एमएलए अदालत के 28 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है। उस आदेश में अदालत ने गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने गांधी पर भारतीय नागरिक संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *