राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई टली:सुल्तानपुर कोर्ट में आवाज के नमूने की जांच पर होगी बहस, 17 अप्रैल को अगली सुनवाई
![]()
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई टली:सुल्तानपुर कोर्ट में आवाज के नमूने की जांच पर होगी बहस, 17 अप्रैल को अगली सुनवाई
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की है। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय उपस्थित नहीं हो सके। उनके द्वारा श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में व्यस्त होने का कारण बताया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। आवाज के सैंपल की मांग बना मुद्दा इससे पहले 28 मार्च की सुनवाई में वादी पक्ष ने राहुल गांधी की आवाज का सैंपल लेने की मांग की थी। इसके लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 311 और 91 के तहत आवेदन दिया गया था। वादी पक्ष चाहता है कि राहुल गांधी की आवाज का नमूना लेकर उसे केस में प्रस्तुत सीडी से मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाए। बचाव पक्ष ने जताई आपत्ति राहुल गांधी के वकीलों ने इस मांग का विरोध किया है। अब अगली सुनवाई में वादी पक्ष इस पर अपनी दलीलें पेश करेगा। यह मानहानि का केस भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा अक्टूबर 2018 में दर्ज कराया गया था। राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत मिल गई थी। 26 जुलाई 2024 को कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए राहुल गांधी ने खुद को निर्दोष बताया था और मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
