पुरनहिया| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। स्वयंसेवकों द्वारा 14 दिसंबर तक प्रत्येक गांव में अभियान चलाया जाएगा। खंड कार्यवाह वरुण कुमार, खंड शारीरिक प्रमुख निखिल कुमार, गोल्डेन और हरेंद्र आदि कार्यकर्ता इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष की यात्रा, उसकी स्थापना, व्यक्ति निर्माण की कार्य पद्धति और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के बारे में लोगों को शिक्षित करना है। इसके माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा, सेवा कार्यों और पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य) के बारे में जानकारी देने वाली पुस्तिकाएं और पत्रक वितरित कर रहे हैं।
https://ift.tt/8057HlL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply