समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक मार्च के स्थापना दिवस के मौके पर आज सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। अभियान की शुरूआत प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंकज ने महिला सदस्य की सदस्यता रसिद काट कर की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया है। जबकि पार्टी की ओर से उन्हें समस्तीपुर भेजा गया था। पूरे प्रदेश में 50 लाख नये लोगों को दल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान आज से शुरू हो कर आने वाले 25 मार्च तक चलेगा। समस्तीपुर में एक लाख नये लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नये युवा के साथ ही महिलाओं को भी दल से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। एनडीए भी मजबूत होगी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मार्चा मजबूत होगी, तो एनडीए भी मजबूत होगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए दल के पुराने साथी को जिम्मेवारी दी गई है। वह ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनावें। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ए टू जेड तक की पार्टी है। यहां सभी को सम्मान दिया जाएगा। शहर के काशीपुर तिरहुत एकेडमी के पास आयोजित सदस्याता अभियान के दौरान पार्टी के वरीय नेता विनोद चौधरी निषाद, वरीय नेता अनंद कुशवाहा, जिला संयोजक निशांत कुमार सोनू आदि बड़ी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्य बनने के लिए महिला-युवाओं की दिखी भीड़ पार्टी का सदस्य बनने के लिए महिला और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जिला संयोजक ने कहा कि पहले दिन जिला में कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही प्रखंडों में भी यह अभियान शुरू हो गया। सभी प्रखंड अध्यक्षों को रसिद उपलब्ध करा दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाया जा सके।
https://ift.tt/BsmV6af
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply