यूपी में 3 दिन के दौरे पर मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ करीब 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। साथ ही उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई। संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति वापस होटल लौट गईं। यहां थोड़ी देर रहने के बाद बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम पहुंचेंगी। यहां वह हनुमान जी के दर्शन करेंगी। इसके बाद बाबा नीम करौरी की समाधि स्थल पर जाएंगी। राष्ट्रपति आश्रम में बाबा की कुटिया को भी देखेंगी। कैंसर यूनिट का करेंगी उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू बाबा नीम करौरी आश्रम से रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल जाएंगी। जहां बनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। रामकृष्ण सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल विगत 118 वर्षों से मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान में यह अस्पताल 400-बेड का मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी संस्थान बन चुका है।

Leave a Reply