रावतपुर में गाली-गलौज के विरोध में मारपीट, VIDEO:दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस थाने ले गई
![]()
रावतपुर में गाली-गलौज के विरोध में मारपीट, VIDEO:दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस थाने ले गई
कानपुर, रावतपुर में गाली गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दंबगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमे बुजुर्ग का सिर फट गया। पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले आया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामूली बात पर हुआ विवाद रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवनपुर निवासी मूलचंद्र कश्यप प्राइवेट कर्मी है।मूलचंद्र ने बताया कि वह शनिवार दोपहर को अपने निर्माणधीन मकान कि छत पर बैठे थे आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले महेश राजपूत गाली गलौज करने लगे। ज़ब उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चलने लगे।इसी दौरान मारपीट में मूलचंद का सिर फट गया व बेटे को भी मामूली चोटे आई। पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले आया। वही घायल मूलचंद्र ने लिखित तहरीर थाने में देकर कार्रवाई कि मांग की है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया- गाली गलौज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। एक बुजुर्ग का सिर फटा है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
