DniNews.Live

रावतपुर के रामलला मन्दिर से निकलेगी शोभायात्रा:महाराष्ट्र से आए 15 ढोल, शंख और मंजीरो से होगी यात्रा की शुरूआत, 300 साल पुराना है मन्दिर

रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से आज भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में शाम के समय हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।
शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जो भगवान राम के जीवन प्रसंगों को दर्शाएंगी। विशेष आकर्षण के रूप में महाराष्ट्र के पुणे से 15 बड़े ढोल मंगाए गए हैं, जिनकी थाप पूरे माहौल को भक्तिमय बना देगी।
इसके अलावा, 50 लोगों की एक विशेष टीम शंख और मंजीरे की ध्वनि से वातावरण को और अधिक दिव्य बनाएगी। प्रशासन और आयोजन समिति ने यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *