रायबरेली के फिरोज गांधी मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूज्य राजन जी महाराज के मुखारविंद से प्रभु श्री राम की बाल लीला का प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रोता भाव-विभोर हो गए। पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा। कथा के चौथे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज पाण्डेय ने सपरिवार श्री राम दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे आरती के साथ शुरू हुआ और रात 09:50 बजे समाप्त हुआ। कथा व्यास राजन जी महाराज ने अपनी सुमधुर आवाज में चर्चित भजन “राजा जी खजनवा दे दा” और “तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी” सुनाए, जिस पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। महाराज जी ने बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि प्रभु का अवतार लोक कल्याण और अधर्म के नाश के लिए हुआ था। श्रोताओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सुरक्षा के मद्देनजर कथा परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Leave a Reply