रायबरेली में युवक के पैर में मारी गोली:रॉड-लाठी से पीटा फिर फायरिंग कर दी, अस्पताल में भर्ती
![]()
रायबरेली में युवक के पैर में मारी गोली:रॉड-लाठी से पीटा फिर फायरिंग कर दी, अस्पताल में भर्ती
रायबरेली में घर के बाहर बैठे युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। यह घटना मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रगतपुरम और तुलसी नगर के बीच हुई। पीड़ित अनिकेत झा अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। शाम करीब 5:15 बजे दो गाड़ियों से आए अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी और लोहे की रॉड से अनिकेत पर चार से पांच बार वार किया, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने पुलिस को पैर में गोली लगने की भी सूचना दी है।
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, अनिकेत को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य है। सीओ सिटी अरुण नौहार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
