रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरई मजरे भुवालपुर सिसनी में रविवार को 32 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान अंतिमा देवी के रूप में हुई है। उनके पति रामकुमार सरोज ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे जब वह मजदूरी कर घर लौटे, तो उन्होंने अंतिमा देवी को चारपाई पर अचेत अवस्था में देखा। पास जाने पर वह मृत पाई गईं। रामकुमार सरोज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की मौत को लेकर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 20 दिन पहले एक व्यक्ति से उनका विवाद हुआ था, जिसमें ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। रामकुमार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। यदि तहरीर के आधार पर आरोप सिद्ध होते हैं, तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीण जल्द से जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply