DniNews.Live

रायबरेली में पेट्रोल-डीजल अफवाहों पर प्रशासन सख्त:जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने पंपों का निरीक्षण किया

रायबरेली में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में सप्लाई इंस्पेक्टर प्रशांत सिंह ने अपनी टीम के साथ परसदेपुर रोड, पीएसी के पास स्थित भारत पेट्रोलियम आशापुर फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप पर उपलब्ध पूरे स्टॉक की गहनता से जांच की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पंप मैनेजर और मालिक को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहनों में अधिकतम ₹400 और चारपहिया वाहनों में ₹1500 तक का पेट्रोल या डीजल भरवाया जा सकता है। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सप्लाई इंस्पेक्टर प्रशांत सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई पेट्रोल पंप मालिक जानबूझकर ईंधन देने से मना करता है या अपनी मनमानी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। इसलिए, लोगों से संयम बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *