रायबरेली के थूलवासा गांव में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई रामफेर, जंगबहादुर और मैकूलाल के वारिसानों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ की गई। सदर तहसील क्षेत्र के थूलवासा गांव में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर नायब तहसीलदार राम शंकर मिश्रा, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और पुलिस टीम मौजूद रही। नायब तहसीलदार राम शंकर मिश्रा ने बताया कि उच्च न्यायालय लखनऊ के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई। ग्राम सभा थूलवासा में पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर लोग रह रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश और टीम गठन
इस मामले में राजस्व टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने राजस्व टीम का गठन किया। राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में अवैध रूप से निर्मित मकानों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई कानून और उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

Leave a Reply