Breaking News

रायबरेली के एनटीपीसी ऊंचाहार में वेतन विसंगति पर प्रशासन सक्रिय:आउटसोर्सिंग कंपनी को कर्मचारियों के वेतन मामले में कार्रवाई के निर्देश


                 रायबरेली के एनटीपीसी ऊंचाहार में वेतन विसंगति पर प्रशासन सक्रिय:आउटसोर्सिंग कंपनी को कर्मचारियों के वेतन मामले में कार्रवाई के निर्देश

रायबरेली के एनटीपीसी ऊंचाहार में वेतन विसंगति पर प्रशासन सक्रिय:आउटसोर्सिंग कंपनी को कर्मचारियों के वेतन मामले में कार्रवाई के निर्देश

रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) में आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में विसंगति का मामला सामने आया है। कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एनटीपीसी प्रशासन हरकत में आया और आउटसोर्सिंग कंपनी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों ने एनटीपीसी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। बीते दो दिन पहले, एक्टू के पदाधिकारियों ने जन कन्वेंशन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी, दिनेश कंस्ट्रक्शन, कर्मचारियों के खाते में पूरा वेतन स्थानांतरित करने के बाद उसका आधा हिस्सा नकद वापस ले लेती है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि यदि वे वेतन का आधा पैसा वापस नहीं देते हैं, तो कंपनी के मालिक उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इस दबाव में मजदूर अपनी मजदूरी का आधा हिस्सा कंपनी को वापस देने को मजबूर हैं।इन आरोपों के बाद, एनटीपीसी के अधिकारियों ने दिनेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक से बात की और तत्काल इस मामले का समाधान निकालने के निर्देश दिए।इसके जवाब में, आउटसोर्सिंग कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन कंपनी के माध्यम से समय पर दिया जाता है और किसी भी कर्मचारी से कोई पैसा वापस नहीं लिया जाता है। कंपनी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया गया। यह बयान पांच मजदूरों के सामने मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ऊंचाहार के जनरल मैनेजर ने आउटसोर्सिंग कंपनी को तत्काल मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *