DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:6 उप निरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी समेत कई आरक्षी शामिल

रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने देर रात 15 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें 6 उप निरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी और 7 आरक्षी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना कोतवाली क्षेत्र की डिघीया चौकी में तैनात उप निरीक्षक भारत सिंह तोमर को प्रशासनिक अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर थाना कोतवाली नगर से उप निरीक्षक गौरव बालियान को डिघीया चौकी का प्रभार सौंपा गया है। अन्य उप निरीक्षकों में, सड़क कूल राम को महाराजगंज से भदोखर थाना, अभिजीत मिश्रा को खीरों थाना से ऊंचाहार थाना, रजत वर्मा को खीरों थाना से महराजगंज थाना और अशोक कुमार सिंह को चंद्रपुर थाना से शिवगढ़ थाना स्थानांतरित किया गया है। मुख्य आरक्षी अश्विनी कुमार राजवंशी को पुलिस लाइन से ऊंचाहार थाना भेजा गया है, जबकि मुख्य आरक्षी कपूर सिंह को गदागंज थाना से यूपी 112 में तैनात किया गया है। आरक्षी शिवपन यादव को कोतवाली थाना से सलोन थाना, शिवम कटारिया को यूपी 112 से पुलिस लाइन, संदीप कुमार को डलमऊ थाना से ऊंचाहार थाना, केशव कुमार को पुलिस लाइन से मिल एरिया थाना, अंकित मावी को पुलिस लाइन से यूपी 112 और रोहित कुमार को पुलिस लाइन से लालगंज थाना भेजा गया है। महिला आरक्षी अदिति पांडे को अभियोजन शाखा में यथावत रखा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह रायबरेली में सुरक्षा व्यवस्था और कानून के कड़ाई से पालन के लिए लगातार पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और तैनाती कर रहे हैं।


https://ift.tt/Gf8QnJ2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *