राम नवमी के अवसर पर 27 मार्च को रावतपुर स्थित श्री रामलला मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा के चलते शहर में दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर मध्यम और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है।
इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
विजय नगर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए मसवानपुर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन फजलगंज, जरीब चौकी होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
शारदा नगर क्रॉसिंग से नमक फैक्ट्री की ओर जाने वाले भारी वाहन छपेडा पुलिया के रास्ते नहीं जा सकेंगे। उन्हें गुरूदेव चौराहा होकर जाना होगा।
मसवानपुर चौराहा से विजय नगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दलहन क्रॉसिंग की ओर डायवर्ट किया गया है।
सिलेंडर चौराहा से केडीएमए स्कूल होते हुए शनेश्वर मंदिर तिराहा की ओर भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
पार्किंग की व्यवस्था
नमक फैक्ट्री से एकता स्वीट हाउस रोड के दाहिने (सब्जी मंडी) में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
द्विवेदी पार्टी लॉन के खाली मैदान में भी वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
श्री रामलला आरोग्यधाम के नव निर्माणाधीन खाली ग्राउंड में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग रहेगी।
प्रशासन की अपील
पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। किसी भी असुविधा पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9305104340) और हेल्पलाइन नंबर (9305104387) पर संपर्क किया जा सकता है।
साथ ही वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि सड़क पर एम्बुलेंस को प्राथमिकता दें और तुरंत रास्ता उपलब्ध कराएं, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply