Breaking News

राम कुमार राणा बने पश्चिम यूपी के RLM अध्यक्ष,:बोले 2027 के चुनाव में समाज के हक में रहकर NDA परिवार को करेंगे मजबूत


                 राम कुमार राणा बने पश्चिम यूपी के RLM अध्यक्ष,:बोले 2027 के चुनाव में समाज के हक में रहकर NDA परिवार को करेंगे मजबूत

राम कुमार राणा बने पश्चिम यूपी के RLM अध्यक्ष,:बोले 2027 के चुनाव में समाज के हक में रहकर NDA परिवार को करेंगे मजबूत

मेरठ में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने रविवार को 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए अपनी राजनीतिक सक्रियता का बड़ा संकेत दिया। कैंट स्थित अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के साथ पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों का ऐलान किया। इस दौरान ठाकुर राम कुमार राणा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली प्रेस वार्ता रही, जिसमें उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
मेरठ टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों ने करीब 100 वाहनों के काफिले के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता ए.के. वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी राज यादव, राष्ट्रीय सचिव आदित्य सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरि प्रकाश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
ए.के. वाजपेयी ने पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और सम्राट अशोक के विचारों का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। वहीं, पृथ्वी राज यादव ने कहा कि पार्टी अब बिहार से बाहर निकलकर अन्य राज्यों में विस्तार कर रही है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती से भागीदारी करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार राणा ने कहा कि मेरठ से ‘अंत्योदय’ की विचारधारा को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। उन्होंने 2027 चुनाव को लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए 7 जिलाध्यक्षों और 7 महानगर अध्यक्षों की घोषणा भी की।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *