कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामावतपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार को गांव के पास गेहूं के खेत से 20 वर्षीय पिंकी कुमारी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उपेंद्र मुसहर की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। शुक्रवार सुबह बहन की हत्या की सूचना मिली मृतका के भाई बबन मुसहर, निवासी सोनहन थाना क्षेत्र के मोहन डड़वा गांव, ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति उपेंद्र मुसहर और ससुराल पक्ष पर लगाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह उन्हें बहन की हत्या की सूचना मिली। जब वे रामावतपुर पहुंचे तो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिजन भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोली-परिजनों के आरोपों के आधार पर FIR फिलहाल पति और ससुराल पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
https://ift.tt/x2mjVAy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply