गया जिले के कोंच प्रखंड के बड़की मननपुर गांव में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी कार्य के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। अनिल कुमार ने दावा किया कि उन्होंने टिकारी विधानसभा में विकास की जो लकीर खींची है, उसे कोई पार नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार विधानसभा भेजने में पासवान समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अनिल कुमार ने स्वीकार किया कि इस बार कुछ लोगों के बहकावे में आकर एक-दो प्रतिशत लोगों ने वोट नहीं दिया, जिसके कारण उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे कोंच प्रखंड में स्वर्गीय रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जल्द करेंगे, क्योंकि पासवान जी उनके लिए सदैव आदरणीय थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वे पहले की तरह क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार के अतिरिक्त मुखिया दिलीप कुमार, हम नेता अजित कुमार शर्मा, अशोक पासवान, रंजीत पासवान, उमेश पासवान, आंती पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार, असलेमपुर पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार, मुरारी शर्मा, अंकित कुमार, गुड्डू शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
https://ift.tt/APUnXH0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply