DniNews.Live

रामलीला मंच पर युवक ने की हवाई फायरिंग, VIDEO:कुशीनगर में बार बालाओं के डांस के दौरान का मामला

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, प्रथम नवरात्रि से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान मंच पर बार बालाओं का डांस भी आयोजित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और अचानक असलहे से हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी।
लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक स्थानीय निवासी है और कार्यक्रम आयोजकों का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और आसपास भारी भीड़ मौजूद है। खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया- मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *