DniNews.Live

राममंदिर के परकोटा स्थित सूर्यमंदिर पर हुआ ध्वजारोहण:परकोटे के दक्षिणी-पश्चिमी कोण पर है भगवान सूर्य का मंदिर

रामजन्मभूमि परिसर के परकोटे में बने भगवान सूर्यदेव के मंदिर के शिखर पर गुरुवार को धर्म ध्वजा का आरोहण कराया गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संतों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कराया। सूर्य मंदिर का निर्माण ट्रस्ट ने परकोटे के दक्षिणी-पश्चिमी (नैऋत्य) कोण पर कराया है। यह ध्वजारोहण 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ। इसमें सूर्यदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा गत वर्ष पांच जून को ही कराई गई थी। सूर्य मंदिर की धर्म ध्वजा का पूजन भी पहले ही करा लिया गया था। ध्वजारोहण के अवसर पर प्रमुख संतों में दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य,श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास,रंग महल के महंत रामशरण दास,वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण,राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि मौजूद थे। राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय,सदस्य डॉ अनिल मिश्र और राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव आदि ने संतों का स्वागत किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *