संभल में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर राष्ट्र दोह का केस चलना चाहिए। वो वंदे मातरम् का विरोधी है। राष्ट्र गीत को सांप्रदायिक रूप नहीं देना चाहिए। इसे सभी को एक सुर में गाना चाहिए। तुलसी पीठाधीश्वर संभल में कल्कि कथा सुनाने पहुंचे हैं। कथा 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि धाम में चलेगी। आज महायज्ञ में आहुति के साथ कथा का शुभारंभ होगा। महोत्सव स्थल पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। सुधांशु जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत देश के कई बड़े संत शामिल होंगे। कथा में हर दिन 10-15 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और तमाम जरूरी इंतजाम के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया खुद मौके पर हैं। राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने पैर छूकर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। इससे पहले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया- जिस तरह सदियों से राम कथा और कृष्ण कथा होती रही है, उसी परंपरा में अब पहली बार भगवान कल्कि की कथा होगी। पुराणों में लिखा है- भगवान का अंतिम अवतार कल्कि के रूप में संभल की पावन धरती पर होगा। कुछ तस्वीरें देख लीजिए… राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम VIP को न्योता
कथा का न्योता यूपी के सीएम योगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई प्रदेशों के राज्यपालों-मंत्रियों को भी भेजा गया है। पीएम ने 19 फरवरी को संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था। कल्कि को भगवान विष्णु का अंतिम अवतार माना जाता है, जो कलियुग के अंत में यानी 4 लाख 26 हजार साल बाद आएंगे। कल्किधाम में हो रही कथा के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…
https://ift.tt/p9PSkaT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply