DniNews.Live

रामपुर में 48 साल पुराना ट्यूबवेल हटा:सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

रामपुर के तहसील टांडा के ग्राम बिचपुरी में सरकारी संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के पूर्व प्रधान सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत बिचपुरी में लगभग 48 साल पुराना सरकारी ट्यूबवेल नंबर 36 स्थापित था। विभाग द्वारा इसे करीब एक सप्ताह पहले हटवा लिया गया। ट्यूबवेल हटने के बाद खाली हुई जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में अमरपाल, जियालाल, कमल सिंह और सुखवीर सिंह पर जमीन घेरने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से इन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी जमीन पर स्थायी कब्जा हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि उक्त भूमि का सीमांकन कर बाउंड्री कराई जाए, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति न बने। शिकायत करने वालों में पूर्व प्रधान नेकपाल, दीप सिंह, नंदकिशोर, हर प्रसाद, हरवीर, विजयपाल और महावीर सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही तथ्यों का खुलासा होगा और आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *