DniNews.Live

रामपुर में सिलाई के पैसे मांगने पर युवक पर हमला:गंभीर हालत, मेरठ रेफर; 5 लोगों पर मारपीट करने का आरोप

रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव में एक युवक पर हमला किया गया। युवक पर यह हमला कथित तौर पर सिलाई के पैसे मांगने को लेकर हुआ। पीड़ित की मां के अनुसार, उनका बेटा गांव में सिलाई का काम करता है। आरोप है कि गांव के ही नाजिम, फरमान, कामिल, हबीब और नाजिया ने मिलकर उस पर हमला किया। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की पाटल से युवक की पिटाई की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर दबाव बना रहे हैं। दूसरी ओर, अजीम नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और चाहता है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर कर्म सिंह ने बताया- घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दावा किया है कि मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *