Breaking News

रामपुर में तीन नई सड़कों का लोकार्पण:विधायक आकाश सक्सेना ने किया उद्घाटन, बोले- अब विकास ही शहर की पहचान

रामपुर में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने तीन नई सड़कों का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम बाबा दीप सिंह नगर में आयोजित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अब विकास ही रामपुर की नई पहचान बन रहा है। विधायक सक्सेना ने बताया कि शहर की सड़कों से लेकर बाजारों तक व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने जोर दिया कि अब विकास कार्य किसी वोटबैंक के आधार पर नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर कराए जा रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे उन्होंने पूर्व की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पहले विकास सीमित क्षेत्रों तक ही सिमटा रहता था और कई इलाकों के साथ भेदभाव किया जाता था। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ रामपुर के हालात तेजी से बदले हैं। ज्वालानगर और सिविल लाइंस जैसे क्षेत्रों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। लोगों को खराब सड़कों, पानी की कमी और बिजली संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और शहर के हर हिस्से में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि विकास की यह रफ्तार आगे भी लगातार जारी रहेगी और रामपुर को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *