DniNews.Live

रामपुर में इलाज के लिए 1.44 लाख की मदद:रामपुर डीएम ने आयुष्मान कार्ड व ट्राइसाइकिल वितरित किए

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड और स्वरोजगार के लिए मदद दी गई। कार्यक्रम में तहसील सदर के ग्राम लालपुर पट्टी खुर्द निवासी भारत सिंह को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आरोग्य निधि से 1.44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। उनका इलाज संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है। परिजनों ने आर्थिक तंगी के चलते सहायता की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में घायल यासीन को स्वयं बाहर आकर आयुष्मान कार्ड सौंपा और अधिकारियों को उसके समुचित इलाज के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील मिलक के चिचौली निवासी दिलीप कुमार को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत नितिन नामक युवक को 30 हजार रुपये का चेक दिया गया। जिलाधिकारी ने उसे इस राशि का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत राम सागर मिश्रा को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में आसानी होगी और वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी जरूरतमंद इलाज के अभाव में परेशान न हो और सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *