DniNews.Live

रामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:दो डंपर सीज, ओवरलोडिंग पर 2.30 लाख रुपये का जुर्माना, अभियान जारी रहेगा

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शाहबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 मार्च 2024 को दो ओवरलोड डंपरों को पकड़ा गया। इन पर लगभग 2.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने एआरटीओ कार्यालय रामपुर के सहयोग से सुबह करीब 7 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेता और बजरी से लदे दो डंपर टीम को देखकर तेजी से भागने लगे। टीम ने तुरंत पीछा कर दोनों वाहनों को रोक लिया। जांच में सामने आया कि दोनों डंपरों में निर्धारित सीमा से कहीं अधिक भार था। एक डंपर में लगभग 40 टन और दूसरे में करीब 37 टन रेता-बजरी भरी हुई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर शाहबाद मंडी परिसर में खड़ा कराया गया। अभियान के दौरान कई अन्य वाहनों की भी जांच की गई और विभिन्न उल्लंघनों पर चालान किए गए। यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *