DniNews.Live

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट:PAC-RRF तैनात, ड्रोन-सीसीटीवी और छतों से निगरानी, विवादित स्थल से शुरू होगी यात्रा

संभल में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा के दौरान व्यापक पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी और छतों से भी निगरानी की जाएगी। यह शोभायात्रा एक विवादित धार्मिक स्थल के निकट से शुरू होगी। संभल के एएसपी कुलदीप सिंह ने गुरुवार को बताया कि शहर में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें एलआईयू, पीएसी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल हैं। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर विशेष बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों और जुलूस के रास्तों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, ऊंची इमारतों पर रूफ-टॉप ड्यूटी (छतों पर पुलिस की तैनाती) भी लगाई गई है। संभल का मुख्य जुलूस पोस्ट ऑफिस चौराहे से शुरू होकर कोतवाली के सामने से गुजरते हुए अपने गंतव्य पर समाप्त होगा। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और जुलूस के आयोजकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाकों में सक्रिय हैं और लोगों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संभल कस्बा क्षेत्र में आज रात्रि और चंदौसी कस्बा क्षेत्र में 27 मार्च की रात्रि को रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए थाना स्तर पर बैठकें भी की गई हैं। नगर हिंदू सभा से संबद्ध श्रीरामलीला कमेटी द्वारा संभल कस्बा क्षेत्र में आज निकलने वाली चैत्र नवरात्रि की रामनवमी शोभायात्रा विवादित धार्मिक स्थल शाही जामा मस्जिद बनाम श्रीहरिहर मंदिर के निकट से शुरू होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *