DniNews.Live

रामनवमी पर लखनऊ में बीजेपी ने निकाली भगवा यात्रा:कपूरथला चौराहे से गोमती नदी के पर मौजूद खाटू श्याम मंदिर पहुंची यात्रा, नेताओं ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा रवाना

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्ग भगवा रंग में रंगे नजर आए और “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवा साफा पहनकर और हाथों में ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन श्री भगवा यात्रा आयोजन समिति की ओर से किया गया। कपूरथला चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई, जहां मंच बनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नेताओं ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा रवाना भगवा यात्रा को भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा और विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पवन सिंह चौहान, अंगद सिंह, माधवेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की शोभायात्राएं केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। झांकियों में दिखी त्रेता युग की झलक यात्रा में सजी आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की जीवंत झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कई लोग हाथ जोड़कर खड़े नजर आए, तो कई ने वहीं पूजा-अर्चना भी की। माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो त्रेता युग की झलक सजीव हो उठी हो। इन मार्गों से गुजरी भगवा यात्रा भगवा यात्रा श्री हनुमान मंदिर, कपूरथला चौराहा से शुरू होकर अलीगंज, निराला नगर, डालीगंज, हसनगंज, चौक, नक्खास, यहियागंज, अमीनाबाद, कैसरबाग होते हुए परिवर्तन चौक पहुंची और अंत में गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *