DniNews.Live

रामनवमी पर राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ ने निकाली शोभायात्रा:रामपुर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया

रामपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर में निकली सनातन धर्म सभा की शोभायात्रा का मिस्टन गंज क्षेत्र में राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। संघ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन सक्सेना के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और पूरे क्षेत्र में ‘जय श्री राम’ के उद्घोष गूंजते रहे। प्रसाद वितरण, अनुशासन के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर संजय शर्मा, विशाल गुप्ता, वेद आहूजा, अनुराग गुप्ता, वीरांगना मांगलिक, दीपा चौरसिया, राजबाला रस्तौगी, सारिका रस्तोगी, संगीता अग्रवाल, ममता सिंह, रेनू सक्सेना और राजेंद्र अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘रामनवमी आस्था और मर्यादा का प्रतीक’ प्रदेश अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक चेतना का प्रसार होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *