फर्रुखाबाद में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार देर शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। फतेहगढ़ में भी इसी तरह की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई और उन्हें मालाएं पहनाई गईं। डीजे की धुन पर युवा उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। यह महापर्व शहर में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। दिन में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया और मंदिरों में दोपहर 12 बजे विशेष पूजन हुआ। रात के समय शहर में शोभायात्रा निकाली गई। फर्रुखाबाद की शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिस पर भजन-कीर्तन पर युवक थिरक रहे थे। उनके पीछे ध्वज पताकाएं लहराते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। यात्रा में मां दुर्गा की झांकी भी शामिल थी, जिसके पीछे एक और डीजे था। बैंड-बाजे के साथ भगवान राम अपने चारों भाइयों के साथ रथ पर विराजमान थे। फर्रुखाबाद शहर के चौक पर घुमना में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भंडारे में पूड़ी-सब्जी के साथ कढ़ी-चावल और रसगुल्ले का भी वितरण किया गया। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सहित सभी आयु वर्ग के लोग शोभायात्रा में नाचते-गाते हुए शामिल हुए। भगवान के स्वरूपों के दर्शन के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की यह दिव्य और भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। सभी हिंदू संगठनों के लोग एक साथ इस यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा में 21 फीट का भगवा ध्वज भी लोग लेकर चल रहे थे। यह यात्रा रेलवे रोड से शुरू हुई थी। इसके साथी फतेहगढ़ में भगवान राम की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली जा रही है। यहां भी डीजे पर युवा थिरक रहे हैं। आगे मां दुर्गा की शोभायात्रा है उसके पीछे बैंड है वहीं रथ पर यहां भी भगवान राम अपने चारों भाइयों के साथ विराजमान है। फतेहगढ़ के मुख्य बाजार में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस दौरान भगवान के स्वरूपों का माल्यार्पण भी हुआ और आरती भी उतारी गई। फतेहगढ़ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया रामनवमी के पर्व पर यह शोभा यात्रा निकाली जा रही है। बताया कई वर्षों से यह यात्रा निकाली जाती है। बताया सभासद अनिल तिवारी सहित अन्य सभी के सहयोग से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। बताया शोभा यात्रा वन खड़िया मंदिर से सभासद के निवेदन पर शुरू हुई है। अब वहीं से निकल जा रही है। बताया यात्रा में करीब 400 महिलाएं भी चल रही हैं। यहां भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। देखें शोभायात्रा की फोटो…

Leave a Reply