DniNews.Live

रामनवमी पर पुलिस ने किया भंडारे का आयोजन:हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी पर पुलिस ने एक भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में कन्या पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। यह भंडारा नगर कोतवाल संदीप राय की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। पुलिस चौकी परिसर में स्थित मंदिर में भक्तों ने दर्शन किए। भंडारे में उप निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक के सभी पुलिसकर्मियों ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस आयोजन में नगर कोतवाल संदीप राय, इंस्पेक्टर क्राइम आलोक कुमार धीमान, एसएसआई जितेंद्र राज, शाहगंज चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल प्रताप विक्रम सिंह, सुरजन यादव, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, शकील अहमद और चंदन कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। उधर, चैत्र रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के चोरमा स्थित दुर्गा मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह और तहसीलदार मयंक मिश्र समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर 251 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। अधिकारियों और अन्य उपस्थित लोगों ने कन्याओं के चरण पखारकर आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विदाई के समय उन्हें कॉपी और पेंसिल भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *