DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:तीन युवक गंभीर घायल, वाराणसी रेफर; बंदीपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा

कैमूर जिले के रामगढ़-बक्सर मुख्य मार्ग पर बंदीपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घायलों की पहचान रामगढ़ के तेनुआ गांव निवासी छागुर कुमार (पिता- ललिता बिंद), भभुआ के आमाढी गांव निवासी संदीप कुमार और बक्सर के मिल्कीया गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सक्रियता से तीनों घायलों को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. संजय सिंह की देखरेख में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/m9jZUq0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *